छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक ही परिवार के 3 बच्चों की संदिग्ध मौत हो गई। सभी मृत बच्चों की उम्र 10 साल से कम है। परिजनों ने बताया कि सभी ने देर रात आलू-बैंगन की सब्जी खाई थी जिसके बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शवों को कब्र से बाहर निकलवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, यह पूरी घटना मातगांव थाना क्षेत्र के पिपुरा गांव की है। दरअसल, शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर 9 माह की चाहत, 5 साल की मनीषा और 9 साल की पूनम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने उनका प्राथमिक उपचार करवाया और शवों को दफना दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खोदकर कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत की असली वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।