उज्जैन। स्वाइन फ्लू से महिला की मौत के बाद अब एक और मरीज को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। मरीज खाचरौद निवासी बताया जा रहा है। जिसे सर्दी खांसी बुखार के लक्षण के बाद उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्वाइन फ्लू अब ग्रामीण इलाको में भी पैर पसारने लगा है। शनिवार को खाचरौद के नानूराम 66 वर्षीय को लक्षण के बाद जांच में स्वाइन फ्लू (H1N1) की पुष्टि हुई है। फिलहाल उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
इससे पहले उज्जैन के ऋषि नगर एक्सटेंशन निवासी यह महिला एक निजी अस्पताल में इलाज करा रही थी। जहां अगले दिन, 19 अगस्त को उसकी मृत्यु हो गई।
सीएमएचओ डॉ अशोक पटेल ने बताया कि खाचरौद के जिस शख्स को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है फिलहाल उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने चरक अस्पताल के फोर्थ प्लोर पर आइसोलेशन वार्ड बनाया है और आसपास के घरों में सर्वे व स्क्रीनिंग शुरू कर दी है।
अगर किसी को गले में खराश, खांसी, बुखार और बदन दर्द जैसे लक्षण दिखाई दे रहे तो जाँच जरूर कराए।