नीमच। संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर ग्राम बमोरा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के तत्वावधान में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की और संत रविदास जी के आदर्शों एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कलश यात्रा में विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार, मदन गुर्जर, किशोर दास बैरागी सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया।
ग्रामीणों ने संत रविदास जी के जयकारों के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे एवं समरसता का संदेश दिया। आयोजन के माध्यम से संत रविदास जी के समतामूलक विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में आपसी एकता एवं सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।