नीमच। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) नीमच पराग जैन ने राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग-6(4) के तहत सर्पदंश से मृत्यु के मामले में पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
एसडीएम ने जावी निवासी बबलू पिता बगदीराम भील की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पत्नी पूजा, पत्नी स्वर्गीय बबलू भील को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की।
तहसीलदार नीमच द्वारा आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर अनुशंसा के लिए एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। इसके बाद नियमानुसार सहायता राशि स्वीकृत की गई।