BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2026, 7:40 pm
KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31 अगस्त तक कॉलेज लेवल काउंसलिंग, रिक्त सीटों पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगा प्रवेश; NCTE पाठ्यक्रमों के लिए भी द्वितीय अतिरिक्त चरण की समय-सारणी जारी, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग ने एक और अवसर दिया है। स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं की रिक्त सीटों पर अतिरिक्त कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) चरण 21 से 31 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को उपलब्ध रिक्त सीटों पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

यह प्रवेश प्रक्रिया प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में उपलब्ध रिक्त सीटों के लिए होगी। महाविद्यालयों को पात्र विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। 31 अगस्त के बाद प्रवेश मान्य नहीं होगा।

NCTE पाठ्यक्रमों में प्रवेश का द्वितीय अतिरिक्त चरण-
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) से संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी द्वितीय अतिरिक्त चरण की समय-सारणी जारी की गई है। इसके तहत 20 से 24 अगस्त तक पंजीयन एवं आवेदन किए जा सकेंगे। दस्तावेजों का सत्यापन 20 से 25 अगस्त तक होगा।

मेरिट सूची 27 अगस्त को जारी की जाएगी, जबकि 29 अगस्त को सीट आवंटन किया जाएगा। आवंटित विद्यार्थियों को 29 अगस्त से 2 सितंबर तक निर्धारित हेल्प सेंटर पर मूल दस्तावेज एवं टीसी/माइग्रेशन प्रमाण-पत्र के साथ उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क 29 अगस्त से 3 सितंबर तक जमा किया जा सकेगा। निर्धारित अंतिम तिथि तक शुल्क जमा करने वाले विद्यार्थियों का ही प्रवेश मान्य होगा।

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सुचारु एवं समयबद्ध तरीके से संचालित करें और विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराएं, ताकि पात्र विद्यार्थी प्रवेश के अवसर से वंचित न रहें।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE