सोनकच्छ/भौरासा। सोनकच्छ विधानसभा के दौरे पर पहुंचे पूर्व मंत्री एवं सोनकच्छ के पूर्व विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने भौरासा नगर में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने त्योहारों के समय बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि “यह नकली सनातनी सरकार है।” उन्होंने शक्कर के बढ़ते दामों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इथेनॉल के उपयोग के कारण शक्कर का उत्पादन प्रभावित हो रहा है और आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।
उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों, रुपये की गिरती कीमत और रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती महंगाई को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। वर्मा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को आम जनता की परेशानियों से कोई मतलब नहीं है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है और अब जनता को अपने स्तर पर फैसला करना होगा। इस दौरान उन्होंने युवाओं के आंदोलनों का भी जिक्र किया।