उज्जैन। अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा ने संगठन में युवा नेतृत्व को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए सचिन कौशल को लोधी समाज उज्जैन का युवा अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेश नरवरिया और रजनी नरवरिया की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई।
नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद समाजजनों और युवाओं में उत्साह देखा गया। समर्थकों और समाज के लोगों ने सचिन कौशल को बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
सचिन कौशल के सामने अब समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक गतिविधियों को गति देने और समाजहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की जिम्मेदारी होगी। संगठन में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के इस फैसले को युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नवनियुक्त युवा अध्यक्ष सचिन कौशल ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे समाज के हित में सक्रिय रूप से कार्य करेंगे और युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए प्रयास करेंगे।