महिदपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए महिदपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने थाना क्षेत्र के गुंडा, निगरानी, संपत्ति संबंधी और चिन्हित व्यक्तियों की जांच कर उन्हें सख्त हिदायत दी।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह और एसडीओपी जेंडेन लिंगजेरपा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के नेतृत्व में थाना स्टाफ ने यह कार्रवाई की।
अभियान के दौरान पुलिस ने 10 गुंडा, 15 निगरानी, 15 संपत्ति संबंधी और 20 चिन्हित व्यक्तियों, यानी कुल 60 लोगों की चेकिंग की। पुलिस ने सभी को आगामी सवारी, ईद और जन्माष्टमी जैसे त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने की समझाइश दी।
पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी व्यक्ति द्वारा त्योहार के दौरान क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने या साम्प्रदायिक सौहार्द प्रभावित करने का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी और चेकिंग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।