नीमच। सावन के पावन अवसर पर रविवार को शहर में भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ कीलेश्वर महादेव मंदिर से हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कावड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए और भगवान महादेव के जयकारों से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।
कावड़ यात्रा की शुरुआत के बाद श्रद्धालु प्लेटिनम चौराहा, भारत माता चौराहा, कमल चौक, चौक बारादरी सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नीमच सिटी स्थित रामेश्वर राम महादेव मंदिर पहुंचे, जहां यात्रा का समापन हुआ।
यात्रा में महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे मार्ग में श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने कावड़ यात्रियों का स्वागत किया। कावड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे मार्ग में धार्मिक एवं उत्सवी माहौल बना रहा।