BREAKING NEWS
NEWS : पारसोली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24.. <<     KHABAR : खेड़ी में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन.. <<     इंदिरा सागर डूब प्रभावित किसानों का बड़ा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में थमा मानसून, उमस ने बढ़ाई बेचैनी,.. <<     त्योहारों को लेकर महिदपुर पुलिस अलर्ट,.. <<     कालापीपल के खोकरा कला में 24 अगस्त को भव्य.. <<     KHABAR : डाकघर की स्पीड पोस्ट व पार्सल सेवा से.. <<     KHABAR : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने बैंकर्स की बैठक.. <<     शहडोल जिला अस्पताल में बदहाली की लाइव.. <<     KHABAR : क्लबफुट क्लिनिक में 12 बच्चों का उपचार, तीन.. <<     बोल बम के जयकारों से गूंजा पोलाय खुर्द, 20 किमी.. <<     KHABAR : 24 अगस्त को खोकरा कला में निकलेगी विशाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम गायरी गुड़ा और मायके आई.. <<     KHABAR ; 6 सितंबर को मंदसौर में होगा षष्ठम मालव.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य कावड़ यात्रा, गूंजे.. <<     BIG NEWS : एमपी में स्वाइन फ्लू की दस्तक से हड़कंप,.. <<     KHABAR : त्योहारों को लेकर महिदपुर पुलिस अलर्ट, 60.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2026, 1:25 pm
KHABAR : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने बैंकर्स की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश, बोले- शासकीय योजनाओं के लक्ष्य समय-सीमा में पूर्ण करें, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। शासकीय हितग्राहीमूलक योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में पूर्ति सुनिश्चित की जाए। प्रकरणों की स्वीकृति एवं ऋण वितरण में अनावश्यक देरी नहीं हो। विभागीय अधिकारी अपनी योजनाओं के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए लगातार बैंकों के संपर्क में रहें। यह निर्देश कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने जिला स्तरीय बैंकर्स सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक में दिए।

बैठक में कलेक्टर ने जनजातीय कार्य, उद्यानिकी, कृषि, पशुपालन, उद्योग सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं की वित्तीय वर्ष में हुई प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने बैंकर्स को शासन की योजनाओं से संबंधित प्रकरणों में समय पर स्वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का करें त्वरित निराकरण-
बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की। उन्होंने बैंकर्स को शिकायतों का समय-सीमा में एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की प्रत्येक 15 दिन में नियमित समीक्षा करने को कहा।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक संजय मोदी सहित विभिन्न बैंकों के प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE