BREAKING NEWS
NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<     BIG NEWS : सेगवाल फाटा पर फिर मौत का तांडव, एक ही रात.. <<     KHABAR : एमपी बोर्ड की फीस वृद्धि पर राजनीति,.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि को लेकर आमरण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में अचानक पहुंचीं.. <<     KHABAR : चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज,.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के विरोध में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2026, 3:39 pm
KHABAR : शाही सवारी से पहले मंदसौर में निकली भव्य वाहन रैली, 5 हजार श्रद्धालु वाहनों के साथ हुए शामिल, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शहर, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी से एक दिन पहले रविवार को मंदसौर में भव्य वाहन रैली निकाली गई। रैली में करीब 5 हजार श्रद्धालु दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ शामिल हुए। पशुपतिनाथ मंदिर परिसर से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय पशुपतिनाथ’ के जयकारों से शहर भक्तिमय हो उठा।

वाहन रैली का आयोजन भगवान पशुपतिनाथ प्रातःकालीन आरती मंडल की ओर से किया गया। इसका उद्देश्य शाही सवारी का प्रचार-प्रसार करने के साथ शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं को सवारी में शामिल होने का निमंत्रण देना था। पंडित दिलीप शर्मा ने बताया कि प्रातःकालीन आरती मंडल पिछले करीब 30 वर्षों से भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी का आयोजन कर रहा है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी शाही सवारी से एक दिन पहले वाहन रैली निकाली गई।

प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली-
रैली पशुपतिनाथ मंदिर परिसर से शुरू होकर सत्संग भवन, प्रतापगढ़ पुलिया, मंडी गेट, सदर बाजार, घंटाघर, गणपति चौक, शुक्ला चौक, कालाखेत, गांधी चौराहा, बीपीएल चौराहा, नई आबादी, कंबल केंद्र, संजय गांधी उद्यान, महाराणा प्रताप बस स्टैंड, रामटेकरी कॉर्नर, श्री कोल्ड, संजीत मार्ग, लक्ष्मीबाई चौराहा, गीता भवन रोड अंडरब्रिज, अभिनंदन मार्ग, रेलवे स्टेशन, नाहटा चौराहा, पुलिस लाइन और अंबेडकर चौराहा होते हुए नेहरू बस स्टैंड बालाजी एवं कालिदास मार्ग पहुंची। यहां से रैली वापस घंटाघर और सदर बाजार होते हुए पशुपतिनाथ मंदिर परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

जगह-जगह हुआ स्वागत-
वाहन रैली का शहर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने और लगातार गूंजते भगवान शिव के जयकारों से शहर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। अब शहरवासियों को भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी का बेसब्री से इंतजार है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE