नीमच। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन एवं मध्य प्रदेश विद्युत मंडल सहकारी साख संस्था की संयुक्त वार्षिक साधारण सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनर साथियों का प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
सहकारी साख संस्था की ओर से सदस्यों को उनकी जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज का नकद वितरण भी किया गया। सभा का मुख्य उद्देश्य पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं तथा सरकार के स्तर पर लंबित मांगों पर चर्चा करना रहा।
इस दौरान बाहर से आए पेंशनर प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों और पेंशनरों को मिल रही सुविधाओं के साथ-साथ लंबित मांगों की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि सभी पेंशनर एकजुट होकर प्रदेश स्तर पर तय रणनीति के अनुसार सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखेंगे और उनके निराकरण के लिए प्रयास जारी रखेंगे।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल शाखा नीमच के सचिव सूरजमल आर्य सहित बड़ी संख्या में पेंशनर एवं संस्था के सदस्य मौजूद रहे।