चित्तौड़गढ़। चामटीखेड़ा स्थित शंकर विहार कॉलोनी में आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं मंदिर निर्माण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कॉलोनी की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुरेश खोईवाल, सचिव मनोज कुमार साहू, कोषाध्यक्ष लोकेश कुमार हेडा तथा उपाध्यक्ष किशोर पवार और एडवोकेट कालूलाल सुथार को मनोनीत किया गया।
वहीं, संरक्षक मंडल में शिव शंकर पाराशर, मनोहर पपलानी, मानक चंद ब्यावट और जसवंत शर्मा को शामिल किया गया। संगठन मंत्री के रूप में पवन कुमार वैष्णव और राजकुमार चावला, जबकि महामंत्री के रूप में कन्हैया लाल प्रजापत और करण सिंह चौहान को जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राहुल पाराशर और राहुल कुमावत को मनोनीत किया गया।
कार्यकारिणी के गठन को लेकर शंकर विहार कॉलोनी के साथ-साथ क्षेत्रवासियों में भी हर्ष का माहौल है। बैठक में कॉलोनी की विभिन्न समस्याओं, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा मंदिर निर्माण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में पवन कुमार, सुरेश खोईवाल, कन्हैया लाल, जसवंत शर्मा, पीरूमल, निखिल प्रजापत, मनोहर पपलानी, राजकुमार चावला, राहुल परमार, लोकेश हेडा, मनोज कुमार साहू, राहुल कुमावत, शिवलाल, मिट्ठूलाल, करण सिंह, विनोद साहू, ओमप्रकाश, जितेंद्र सांडिया, कालू सुथार, संतोष खोईवाल, टिंकल परमार, विमला पवार, संगीता यादव सहित कई कॉलोनीवासी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पवन कुमार वैष्णव ने किया, जबकि आभार कन्हैया लाल प्रजापत ने व्यक्त किया।