BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2026, 5:27 pm
KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार विद्यार्थियों का सम्मान, टॉपर्स को मिले गोल्ड मेडल, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पिछोर के छत्रसाल स्टेडियम में एक भव्य छात्र-छात्रा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री भैया साहब लोधी उपस्थित रहे। इस समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव और पिछोर एसडीएम ममता शाक्य के साथ अनेक शासकीय कर्मचारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। 


इस समारोह का मुख्य आकर्षण खनियांधाना की बेटी स्मृति पांडे रहीं, जिन्होंने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में मध्य प्रदेश की टॉप-10 सूची में 9वां स्थान प्राप्त कर पूरे जिले का नाम रोशन किया था। खनियांधाना की मेधावी छात्रा स्मृति पांडे को कक्षा-10 में मध्य प्रदेश के टॉप-10 के 9वें पायदान पर आने पर स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) से सम्मानित किया गया. उनकी इस उपलब्धि में मार्गदर्शन देने वाले शिक्षक सतीश रजक (सनराइज एजुकेशन एकेडमी खनियांधाना) के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी स्वर्ण पदक से नवाजा गया. इसी समारोह के दौरान सनराइज स्कूल खनियांधाना को राज्यमद निधि से शिक्षा प्रोत्साहन के लिए 25 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।


वहीं, शिवपुरी जिले में टॉप करने वाली पिछोर की छात्रा अंजलि गुप्ता को भी उनके माता-पिता के साथ स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया. पिछोर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 300 छात्र-छात्राओं को चांदी के मेडल से सम्मानित किया गया. शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ए-ग्रेड से उत्तीर्ण होने वाले लगभग 4000 छात्र-छात्राओं को कांस्य पदक एवं सम्मान पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।


यह भव्य समारोह क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआ है, जिसमें शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान को भी बराबर का सम्मान दिया गया.

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE