चित्तौड़गढ़। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा चित्तौड़गढ़ जिला की महत्वपूर्ण बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय, चित्तौड़गढ़ में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या रहे, बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी ने की।
बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा युवाओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में पूरी सक्रियता के साथ जुटने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का आहवान किया।
युवा मोर्चा जिला महामंत्री राधेश्याम कुमावत ने बताया कि बैठक में आगामी 26 अगस्त 2026 को भरत बाग, महाराणा प्रताप सेतु मार्ग पर आयोजित होने वाले “एक वोट अपने शहर के विकास के नाम” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा युवाओं के साथ सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान युवा शहर के विकास, रोजगार, शिक्षा, खेल, आधारभूत सुविधाओं एवं युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रदेशाध्यक्ष के साथ संवाद करेंगे।
बैठक में युवा मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को व्यापक एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों पर चर्चा की तथा अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
इस दौरान युवा मोर्चा जिला महामंत्री सूर्य प्रताप सिंह गुड्डा, रवि विरानी, गोविंद गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष रवि मेनारिया, जगदीश मेनारिया, नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा, किशन गुर्जर, रतन वैष्णव, गजेंद्र प्रताप सिंह बस्सी, प्रिंस शर्मा, रामनरेश गाडरी, विशाल गर्ग, धीरज सुखवाल, हरीश वैष्णव, गोविंद सोनी, आशीष आर्य, हर्षद दशोरा, मुकेश जाखड, मुकेश मेघवाल, मुकेश डांगी, अभिषेक चावला, कुलदीप बंजारा, विजय सिसोदिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।