नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सद्भावना पखवाड़े के तहत प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना यानी NSS की स्वयंसेविकाओं विधि परमार, रोहिणी मालवीय और आराधना को ‘B’ सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी ने छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उन्हें बधाई दी।
यह ‘B’ सर्टिफिकेट NSS के तहत 240 घंटे की सेवा गतिविधियां पूरी करने पर विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा जारी किए जाते हैं। छात्राओं ने यह सेवा कार्य पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा के कार्यकाल में पूरा किया था।
प्राचार्य डॉ. कालानी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि NSS के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक, कर्मचारी, बड़ी संख्या में छात्राएं, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा और वर्तमान कार्यक्रम अधिकारी प्रो. निशा जटिया सहित अन्य उपस्थित रहे।