BREAKING NEWS
KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2026, 10:34 am
KHABAR : मुख्यमंत्री सामुदायिक क्षमता विकास पाठ्यक्रम के एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू कक्षाओं का शुभारंभ, पढे़ दशरथ नागदा की खबर

Share On:-

मनासा। मुख्यमंत्री सामुदायिक क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत MSW एवं BSW कक्षाओं का शुभारंभ मनासा में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री अश्विन सोनी, मनासा नगर परिषद अध्यक्ष अजय तिवारी और मनासा विकासखंड समन्वयक महेंद्र पाल सिंह भाटी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सामुदायिक विकास, सामाजिक सेवा और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि MSW और BSW जैसे पाठ्यक्रम युवाओं को सामाजिक क्षेत्र में काम करने के लिए जरूरी ज्ञान, कौशल और व्यवहारिक अनुभव प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव भी साझा किए। इस दौरान अतिथियों ने पौधारोपण किया और विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

विकासखंड समन्वयक महेंद्र पाल सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री सामुदायिक क्षमता विकास पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थी समुदाय से जुड़कर सामाजिक समस्याओं को समझने, उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।

कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थी, परामर्शदाता, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता पहलाद धनगर ने किया, जबकि आभार डॉ. अर्जुन धनगर ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE