कुकड़ेश्वर। नगर में आगामी श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव की शाही सवारी एवं ईद पर्व को लेकर थाना कुकड़ेश्वर परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शाही सवारी के दौरान नगर में निकलने वाले मार्ग, यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शाही सवारी एवं ईद पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अपने सुझाव दिए। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर थाना प्रभारी मंगल सिंह राठौड़, मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मराज यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र पटवा, पत्रकारगण सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में सभी ने नगर की गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे एवं सौहार्द की परंपरा को कायम रखते हुए दोनों पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया।