BREAKING NEWS
KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2026, 11:51 am
KHABAR : बामनिया से जवासा पहुंची भव्य कलश वंदन यात्रा, विधायक दिलीप सिंह परिहार ने की सहभागिता, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत आयोजित कलश वंदन यात्रा बामनिया से रवाना होकर जवासा पहुंची। जवासा में यात्रा का रात्रि विश्राम रखा गया।

यात्रा के दौरान नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने सहभागिता कर संत रविदास जी महाराज को नमन किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का जीवन समाज में समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश देता है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

जवासा पहुंचने पर कलश वंदन यात्रा का ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सामाजिक एकता, समरसता एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास, यात्रा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसोदिया, नीमच विधानसभा यात्रा प्रभारी किशन अहिरवार, मंडल अध्यक्ष किशोर दास बैरागी, पूजा अनिल शर्मा, महामंत्री महेश गुर्जर, राजेंद्र सिंह तंवर, जिला मंत्री सत्यनारायण गोयल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रतन मालावत, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि गोयल, जनपद सदस्य वासुदेव मेघवाल, मदन धनगर, सरपंच श्यामूबाई मेघवाल, जोरावर सिंह, रीना सेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE