नीमच। शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल क्रमांक-2 के खेल मैदान को बचाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी जिला नीमच की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
AAP जिला अध्यक्ष डॉ. राजू पाल ने बताया कि 26 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय नीमच पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से खेल मैदान को सुरक्षित रखने और उसे अन्य उपयोग में लिए जाने से बचाने की मांग रखी जाएगी।
आम आदमी पार्टी ने नीमच जिले के सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जिले की जनता एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील की है।
डॉ. राजू पाल ने कहा कि खेल मैदान बच्चों और युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे मैदानों का संरक्षण आवश्यक है, ताकि शहर के खिलाड़ियों को अभ्यास और खेल गतिविधियों के लिए पर्याप्त स्थान मिल सके।