मनासा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड मनासा द्वारा भाटखेड़ी खंड में राधाकृष्ण धर्मशाला में विद्यार्थीयो का वन संचार का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मनासा प्रखंड के 15 ग्रामीण खंड ओर 4शहरी खंड के 192 विद्यार्थी उपस्थित हुए,साथ में सभी खंडों के अध्यक्ष,मंत्री,संयोजक इस वन संचार में शामिल हुए कार्यक्रम तीन सत्र में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में खुमान सिंह राजपूत गरोठ बजरंग दल विभाग संयोजक, कैलाश मालवीय विहिप जिला मंत्री नीमच, अर्जुन यजुर्वेदी प्रखंड अध्यक्ष मनासा,कपिल बैरागी जिला सहसंयोजक,राहुल कुशवाह जिला गौरक्षा प्रमुख, प्रखंड मंत्री मंगल सिंह देवड़ा, प्रखंड संयोजक अनिल कुशवाह,प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख दिनेश सेन सहित अलग अलग सत्र में मंचासीन रहे, सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता एवं राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
सभी अतिथियों के स्वागत सत्कार के बाद मुख्य वक्ता खुमान सिंह गरोठ का विद्यार्थियों को ओजस्वी उद्बोधन प्राप्त हुआ,विद्यार्थी एवं हिंदू युवा हिंदू समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं कर्तव्य के बारे में मार्गदर्शित किया विद्यार्थी एवं हिंदू युवा को अपने भविष्य के साथ-साथ हिंदू समाज के भविष्य का भी चिंतन करना होगा एवं बढ़ते हुए लव जिहाद पर सख्त निगरानी रखते हुए जिहादी मानसिकता के लोगों को करारा जवाब देना होगा विभाग संयोजक ने गरजते हुए कहा हमें आजादी देते हैं और भारत माता की भुजाओं को काट देते हैं फिर हमको खुशियां मनाने को कहा जाता है भारत के टुकड़े करके अलग-अलग देश बनाए जाते हैं और हमें कहा जाता है कि 15 अगस्त है और हम आजाद हो गए हैं। खुशियां मनाओ मिठाइयां बांटो लेकिन जिस भारत माता की भुजाएं काट दी जाती हैं तो यह हमें कैसी आजादी दी जाती है उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जब एक माई संतान को जन्म देती है जन्म देते ही मां की मृत्यु हो जाती है और उस बच्चों से कहा जाता है कि तुम अपना जन्मदिन मनावो तो क्या बच्चा जन्मदिन मनाएगा की पुण्यतिथि मनाएगा। यह कैसी विडंबना हिंदू समाज के ऊपर थोपी जाती हैं हम सभी युवाओं को अखंड भारत का संकल्प लेना होगा और हमें अपने राष्ट्र और अपने समाज के लिए तत्पर खड़ा रहना होगा।
इसके बाद जिला मंत्री कैलाश मालवीय ने नशामुक्त समाज बनने पर जोर दिया आज के युवा लगातार नशे की चपेट में आ रहे हैं और इस नशे के वजह से लाखों परिवार बर्बाद हो रहे हैं और यह नशा काल के रूप में हिंदू समाज के ऊपर संकट के बादल जैसे मंडरा रहा है हम युवा को नशे को त्याग कर एक सशक्त हिंदू समाज की स्थापना करनी होगी। और शासन प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे हैं नशा मुक्ति अभियान में हमें भागीदारी करके जागरूकता के साथ समाज को जागृत करना होगा। उद्बोधन के पश्चात संघटनात्मक बजरंग दल की शाखा लगाई गई ध्वज लगाकर ध्वज प्रणाम कर सभी विद्यार्थियों ने शेर बकरी ,राम रावण, टैंक युद्ध रस्सा कसी जैसे संघटनात्मक खेल-खेलकर अपनी शारीरिक स्फूर्ति एवं खेलों का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख दिनेश सेन ने किया, अतिथि परिचय प्रखंड मंत्री मंगल देवड़ा, सह विद्यार्थी संदीप नायक ने करवाया उक्त कार्यक्रम का आभार व्यक्त प्रखंड संयोजक अनिल कुशवाहा ने माना।
कार्यक्रम में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री अधिवक्ता अनुपाल सिंह झाला, प्रखंड उपाध्यक्ष जगदीश बैरागी, प्रखंड सह संयोजक द्वय रोहित सिंह गहलोत, सावन चौहान, प्रखंड गौरक्षा प्रमुख रोहित कुशवाह, साप्ताहिक मिलन मोहित बिड़ला, सत्संग प्रमुख अक्षत बैरागी, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख विकास पाटीदार,सहप्रचार प्रसार विनोद कुशवाह, हरिनारायण नंदवाना, पूरणमल शर्मा, युवराज राठौर एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।