नीमच। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, नीमच शहर द्वारा 25 अगस्त 2026, मंगलवार को विद्युत प्रदाय बाधित रहने की सूचना जारी की गई है।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि हाईट एक्सटेंशन कार्य के कारण 11 केवी कनावटी जेल फीडर का विद्युत प्रदाय सुबह 8ः00 बजे से 11ः30 बजे तक बंद रहेगा।
इस दौरान 11 केवी जेल फीडर से जुड़े औद्योगिक क्षेत्र, पुलिस लाइन, स्कीम नंबर 36-ए के कुछ क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने बताया कि आवश्यकतानुसार विद्युत प्रदाय बंद रहने का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है। विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।