BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2026, 10:15 am
NEWS : विश्व बंधुत्व दिवस पर रक्तदान शिविर, निंबाहेड़ा में 155 यूनिट रक्त संग्रहित, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि का 19वां स्मृति दिवस विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भारत और नेपाल में 21 से 25 अगस्त तक आयोजित रक्तदान महाअभियान के तहत 23 अगस्त को निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 5ः30 बजे तक किया गया। चित्तौड़गढ़ सेवा केंद्र प्रभारी बीके आशा दीदी ने बताया कि रक्त संग्रहण के लिए चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम और चित्तौड़ ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही।

निंबाहेड़ा सेवा केंद्र प्रभारी बीके शिवली दीदी ने बताया कि नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। जिला चिकित्सालय की टीम ने 80 यूनिट तथा चित्तौड़ ब्लड बैंक की टीम ने 75 यूनिट रक्त संग्रहित किया। इस तरह शिविर में कुल 155 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

शिविर में करणी कल्याण हॉस्पिटल के सहयोग से निरूशुल्क चिकित्सा परामर्श भी दिया गया। चित्तौड़गढ़ की आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. ज्योति धाकड़ ने शिविर में आने वाले लोगों को निरूशुल्क चिकित्सा परामर्श प्रदान किया।

बीके आशा दीदी ने करणी कल्याण हॉस्पिटल, डॉ. ज्योति धाकड़ तथा सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। बीके शिवली दीदी ने कहा कि अगस्त माह में 4 अगस्त को आयोजित बड़े रक्तदान शिविर के बाद करीब 20 दिन के भीतर 155 यूनिट रक्त संग्रहित होना निंबाहेड़ा शहर के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।

कार्यक्रम में प्रतापगढ़ सेवा केंद्र प्रभारी मीना दीदी, कपासन सेवा केंद्र प्रभारी बीके मधु दीदी एवं अनीता दीदी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंदजी कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना सहित अनेक समाजसेवी एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल रहे।

रक्तदान शिविर में नगरवासियों की सक्रिय भागीदारी ने मानव सेवा और विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत किया। आयोजकों ने सभी रक्तवीरों एवं सहयोगियों का आभार जताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE