नीमच। नीमच जिला फोटोग्राफर संघ के तत्वावधान में आज नीमच स्थित गांधी वाटिका में जिलेभर के फोटोग्राफरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में फोटोग्राफी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संघ की आगामी योजनाओं एवं गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने अनुभव, सुझाव एवं विचार साझा करते हुए संघ की आगामी कार्ययोजना को लेकर सकारात्मक चर्चा की।
बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि फोटोग्राफी के बदलते दौर के साथ सभी फोटोग्राफर साथियों को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए तथा संगठन के माध्यम से आपसी सहयोग और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।
बैठक का उद्देश्य जिले के फोटोग्राफरों को एक मंच पर लाकर उनके हितों से जुड़े विषयों पर सामूहिक रूप से विचार करना और भविष्य के लिए बेहतर दिशा एवं कार्ययोजना तैयार करना रहा।
बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान नीमच जिले के फोटोग्राफर साथी उपस्थित रहे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपना सहयोग एवं समर्थन व्यक्त किया।
आगामी बैठक की दिनांक 20 सितंबर 2026 फाइनल की गई है।