BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2026, 10:18 am
KHABAR : इंदौर में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले वैभव अहीर, नीमच प्रवास पर चर्चा, संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर हुई चर्चा, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। इंदौर प्रवास के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब से नीमच जिला युवा कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वैभव अहीर ने मुलाकात की। इस दौरान संगठन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। मुलाकात में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह यादव, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी शिवी सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया भी मौजूद रहे।


मुलाकात के दौरान नीमच जिले में युवा कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के आगामी नीमच प्रवास को लेकर भी चर्चा हुई। वैभव अहीर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को नीमच जिले में युवा कांग्रेस की गतिविधियों और संगठन से जुड़े विषयों की जानकारी दी। इस दौरान संगठन को बूथ और जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नीमच प्रवास को लेकर स्थानीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। आगामी दिनों में उनके नीमच आगमन पर संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE