BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2026, 10:22 am
NEWS : किसानों को खाद के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लंबी कतारें, 25 अगस्त से एफएफएस ऐप के माध्यम से घर बैठे होगी उर्वरक की ऑनलाइन बुकिंग, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। किसानों को पारदर्शी एवं सुलभ तरीके से अनुदानित उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (FFS) व्यवस्था लागू की गई है। इस नई व्यवस्था के तहत 25 अगस्त से किसान FFS मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे उर्वरक की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे।


अब किसानों को डीएपी, यूरिया, एनपीके (NPK) सहित अन्य उर्वरकों के लिए दुकानों अथवा वितरण केंद्रों पर लंबी कतारों में लगने की आवश्यकता नहीं होगी।


किसान अपनी फार्मर आईडी अथवा आधार कार्ड के माध्यम से ऐप पर लॉगिन कर अपने नजदीकी पंजीकृत उर्वरक विक्रेता के यहां उपलब्ध खाद की जानकारी देखकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे।


FFS व्यवस्था के माध्यम से किसानों को उनकी फसल एवं भूमि के प्रकार के अनुसार वैज्ञानिक सिफारिशों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग पर रोक लगाने तथा संतुलित एवं उचित मात्रा में उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देने में भी सहायता मिलेगी।


नई व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर उर्वरक विक्रेताओं को FFS प्रणाली का आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वहीं किसानों को ऐप के प्रति जागरूक करने और इसकी कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।


संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद चित्तौड़गढ़ डॉ. शंकर लाल जाट ने जिले के सभी किसान भाइयों से FFS मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर फार्मर आईडी के माध्यम से इस डिजिटल व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर किसान अपने क्षेत्र के सहायक कृषि अधिकारी अथवा कृषि पर्यवेक्षक से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर संचालित नियंत्रण कक्ष से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE