BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2026, 2:04 pm
KHABAR : परिहार के जन्मदिन के अवसर पर संस्था बी.आर. फाउंडेशन परिवार द्वारा सामाजिक सरोकार और सेवा भावना से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, पढे़ खबर

Share On:-

मंदसौर। संस्था बी.आर. फाउंडेशन के संस्थापक कृष्ण परिहार के जन्मदिन के अवसर पर संस्था बी.आर. फाउंडेशन परिवार द्वारा सामाजिक सरोकार और सेवा भावना से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में न मनाकर समाजसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित किया गया।


इस अवसर पर मंदसौर , रामपुरा, शाहपुरा में वृक्षारोपण, रक्तदान, पाठ्यक्रम सामग्री,जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान आयोजित किए गए। संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। संस्था द्वारा अनामिका जैन फाउंडेशन की नन्ही बेटी को गोद लिया गया। एवं उसके पालन पोषण की जिम्मेदारी ली।


कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया गया। वहीं रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने और भोजन वितरण के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाने का कार्य किया गया।


संस्था के संस्थापक श्री कृष्ण परिहार ने कहा कि “जन्मदिन का सबसे सुंदर उत्सव वही है, जब हमारी खुशी किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाए और प्रकृति के संरक्षण में हमारा योगदान हो।” उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।


उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेविका अनामिका जैन, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी, प्रदेश सचिव बलवंत तंवर, लखन मालवीय, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील जडोलिय, विघा कडोतिया, पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर श्रैया कुमावत,जिला अध्यक्ष कमलेश भमरोठा, महासचिव सुनील सोलंकी, प्रवक्ता सुरेश चौहान,ब्लड प्रबंधक दिलीप चरेड, रामपुरा, शाहपुरा  टीम ईकाइ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE