चित्तौड़गढ़। श्री खामका बालाजी सेवा समिति के तत्वाधान में हरियालों राजस्थान तक तहत पौधारोपण किया गया। समिति के अध्यक्ष गोपीलाल टाक ने जानकारी देते बताया कि समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा निकटवर्ती खामका बालाजी मंदिर परिसर में विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष टाक ने कहा कि पौधा लगाना केवल एक औपचारिकता का कार्य नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ्य भविष्य की नींव है। इस दौरान समिति के परसराम टेलर, जीवन लाल कुमावत, नरेन्द्र कुमार बाटूं ,अमित शर्मा आदि समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।