नीमच। मुस्लिम समाज द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा की पैदाइश के मुबारक अवसर पर जश्ने मिलादुन्नबी का पर्व इस वर्ष भी हर्षाेल्लास, अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है तथा तैयारियां की जा रही हैं।
अंजुमन मिल्लत इस्लाम के जनरल सेक्रेटरी ने बताया कि जश्ने मिलाद के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बड़ी संख्या में समाजजन इसमें शामिल होकर पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं और उनके बताए अमन, मोहब्बत, इंसानियत तथा भाईचारे के संदेश को आमजन तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा कि जश्ने मिलादुन्नबी केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी सौहार्द, एकता और सद्भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। आयोजन के दौरान शहर में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील भी समाजजनों से की गई है।
अंजुमन मिल्लत इस्लाम की ओर से सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर जश्ने मिलादुन्नबी को कामयाब बनाने की अपील की गई है।