BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2026, 4:06 pm
KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने की जनसुनवाई, 77 आवेदकों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई कर 77 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में मनासा की मेनाबाई ने बिना सहमति कृषि भूमि के धोखाधड़ीपूर्वक विक्रय के संबंध में कार्रवाई, नयागांव की नंदीबाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, कुकड़ेश्वर की संगीताबाई ने परिजनों द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर कार्रवाई तथा सरवानिया बोर के मुकेश गायरी ने फसल बीमा की राशि दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं, ग्वालटोली के सोनू बंजारा ने जाति प्रमाण-पत्र, सुवाखेड़ा के राजेश नायक ने शौचालय निर्माण की राशि तथा रतनगढ़ के अजीज खान ने ऋण की किश्तों में राहत दिलाने का अनुरोध किया।


इसी प्रकार आवेदकों ने भूमि नामांतरण, बैंक में जमा राशि प्राप्त करने, बीपीएल योजना के तहत आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास की लंबित राशि, जल निकासी के लिए नाली निर्माण सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर चंद्रा ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर आवेदकों को नियमानुसार राहत दिलाने के निर्देश दिए।


जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश,डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे, मयूरी जोक, श्रुति भयडिया, अतिरिक्त सीईओ अरविंद डामोर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE