चित्तौड़गढ़। श्री अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के मेवाड़-मालवा ब्रह्म महासंगम एवं प्रबुद्धजन सम्मेलन आगामी 6 सितम्बर को सांवलिया जी मण्डफिया में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियाँ जोरों पर है।
जिला प्रवक्ता सुनील गुर्जरगौड़ ने बताया कि सांसद सीपी जोशी द्वारा महासंगम के पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वस्तिवाचन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। सांसद जोशी द्वारा इसे समाज का एक अच्छा कार्यक्रम बताया गया। एकता, संगठन और समाज की प्रगति के संकल्प के साथ आयोजित होने वाला यह महासंगम समाज के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा।
इस अवसर पर महासभा के संरक्षक सेवानिवृत्त डीवाईएसपी ओम उपाध्याय, भामाशाह कमलेश भट्ट, राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश शर्मा (आरओ), जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, जिला महामंत्री राजेंद्र चतुर्वेदी, महेश चाष्टा, सुरेश उपाध्याय, नवीन शर्मा आदि पदाधिकारियों ने समस्त समाज बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर इस ब्रह्म महासम्मेलन को सफल बनाने तथा समाज की एकजुटता और सामाजिक शक्ति व एकता परिचय देने का आह्वान किया।