BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2026, 5:28 pm
KHABAR : नीमच में 27 अगस्त को खेलो इंडिया संवाद, पीएम मोदी वर्चुअल जुड़कर 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर 27 अगस्त को सुबह 8ः30 बजे से राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के 1600 स्थानों और जिलों से जुड़े करीब 8 लाख युवाओं को संबोधित करेंगे।

नीमच में यह कार्यक्रम पीजी कॉलेज स्थित रूसा भवन में आयोजित होगा, जहां कार्यक्रम का टू-वे प्रसारण किया जाएगा। ‘देश का युवा, देश के खिलाड़ी, देश का भविष्य’ विषय पर आयोजित इस संवाद में युवाओं को खेलों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव रखने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान करीब 15 मिनट का विशेष युवा संवाद सत्र भी आयोजित किया जाएगा। इसमें युवाओं से पिछले 12 वर्षों में देश में विकसित खेल संसाधनों, खेल अधोसंरचना, विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों पर सुझाव लिए जाएंगे।

इसके साथ ही विकसित भारत के संकल्प, युवा सशक्तिकरण, सुशासन, युवा नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और स्वयंसेवी भावना जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। युवाओं को खेलों के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने का मंच बनेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE