BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2026, 5:55 pm
NEWS : एकजुटता पूर्वक निकाय चुनाव जीतने की कवायद, स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर शहर कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन श्रीनाथ वाटिका में आयोजित, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रीनाथ वाटिका में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हंगामीलाल मेवाड़ा रहे, जबकि मुख्य वक्ता पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया, जिला सह प्रभारी छोटूलाल मीणा एवं विधानसभा प्रभारी नरेंद्र गुड़ा उपस्थित रहे।


सम्मेलन में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और वार्ड स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निकाय चुनाव कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता, आपसी समन्वय और मजबूती के साथ मिलकर लड़ेगा। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे प्रत्येक वार्ड में घर-घर पहुंचकर जनता की समस्याओं को समझें और भाजपा सरकार एवं स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधियों की विफलताओं को जनता के सामने रखें।


पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा जिस डबल इंजन की सरकार का ढिंढोरा पीटती है, उसी डबल इंजन में शहर का विकास रुक गया है। शहर में सड़क, नाली, सफाई, पेयजल, यातायात और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े गंभीर सवाल खड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और उसके जनप्रतिनिधि विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन धरातल पर जनता को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।


जाड़ावत ने कहा कि अब समय केवल घोषणाओं और नारों का नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर जवाबदेही तय करने का है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता शहर की जनता की आवाज बनकर निकाय चुनाव में भाजपा को जवाब देगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर पूरी ताकत से एकजुट हों और संगठन को बूथ से लेकर वार्ड स्तर तक मजबूत करें।


जिला प्रभारी हंगामीलाल मेवाड़ा ने कहा कि कांग्रेस के सामने निकाय चुनाव एक महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जनता के बीच जाएं और भाजपा सरकार की नीतियों तथा स्थानीय स्तर पर विकास की स्थिति को जनता के सामने रखें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और एकजुट होकर ही निकाय चुनाव में मजबूत मुकाबला करेगी।


जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी और आमजन से जुड़े मुद्दों की अनदेखी हुई है। स्थानीय स्तर पर भी विकास कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच मजबूती से जाएं।


शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में शहर कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि वार्ड-वार्ड कांग्रेस की टीम को सक्रिय कर चुनावी तैयारी को मजबूत किया जाएगा। कांग्रेस का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि शहर के विकास को नई दिशा देना और आमजन को जवाबदेह एवं संवेदनशील स्थानीय प्रशासन उपलब्ध कराना है।


जिला सह प्रभारी छोटूलाल मीणा एवं विधानसभा प्रभारी नरेंद्र गुड़ा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बनाए रखने और चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।


सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “एकजुट कांग्रेस-मजबूत कांग्रेस” और “डबल इंजन में रुक गया शहर का विकास” जैसे नारों के साथ आगामी निकाय चुनाव में पूरी ताकत से मैदान में उतरने का संकल्प लिया।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहर की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की उम्मीदों को आवाज देने के लिए तैयार हैं। स्थानीय निकाय चुनाव कांग्रेस मिलकर, एकजुट होकर और पूरी ताकत के साथ लड़ेगी।


प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि मंचासीन जिला प्रभारी हंगामीलाल मेवाड़ा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया, सह प्रभारी छोटूलाल मीणा, विधानसभा चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह गुड़ा, वरिष्ठ नेता त्रिलोक चंद जाट , वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, पूर्व सभापति गीता देवी योगी, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, पूर्व उप सभापति कैलाश पंवार, विधानसभा चुनाव प्रभारी नगेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व जिला संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा, शहर संगठन महामंत्री महेश काकानी, पर्यावरण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कमल गुर्जर, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गेहरूगिरी गोस्वामी, एससी विभाग जिला अध्यक्ष राकेश घारू, महिला जिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी जैन, महिला शहर अध्यक्ष रेणु कंवर राठौड़, महिला ग्रामीण अध्यक्ष गायत्री चौधरी, युवक कांग्रेस प्रभारी रवि सिकदार, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष संजय राव, मंडल अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, जिला महामंत्री निर्मल जैन, जिला प्रवक्ता दिनेश गुर्जर, चुनाव प्रभारी कैलाश भूतडा, महामंत्री धर्मेंद्र मूंदड़ा, प्रमोद सिंह तंवर, अभिमन्यु सिंह जाड़ावत थे संबोधन सुरेंद्रनाथ योगी, बालमुकुंद मालीवाल आजाद पालीवाल, यूसुफ भैया, शंभुलाल प्रजापत, ललिता रैगर ने दिया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE