BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2026, 6:01 pm
NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में ग्रुप स्तरीय अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में चल रही ग्रुप स्तरीय अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित हुई।   


स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान बालक एवं बालिका वर्ग में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बालिका वर्ग के बास्केटबॉल मुकाबले में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सैनिक स्कूल रीवा को 77-01 के बड़े अंतर से पराजित किया। वहीं सैनिक स्कूल मैनपुरी ने सैनिक स्कूल रीवा को 50-04 से हराया। एक अन्य मुकाबले में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने सैनिक स्कूल अमेठी को 77-04 से मात दी।


बालक वर्ग के बास्केटबॉल मुकाबलों में सैनिक स्कूल रीवा और सैनिक स्कूल मैनपुरी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें रीवा ने 37-34 से जीत दर्ज की। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सैनिक स्कूल अमेठी को 59-30 से हराया। सैनिक स्कूल मैनपुरी ने सैनिक स्कूल अमेठी को 42-37 से पराजित किया। सैनिक स्कूल रीवा एवं सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में चित्तौड़गढ़ ने 51-48 से जीत हासिल की।


वॉलीबॉल के बालक वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। सैनिक स्कूल रीवा ने सैनिक स्कूल मैनपुरी को 2-0 से पराजित किया, जबकि सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने सैनिक स्कूल अमेठी को 2-0 से हराया। सैनिक स्कूल मैनपुरी ने सैनिक स्कूल अमेठी को 2-0 से मात दी। वहीं सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ और सैनिक स्कूल रीवा के बीच खेले गए मुकाबले में चित्तौड़गढ़ की टीम ने 2-0 से शानदार जीत दर्ज की।


प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। मुकाबलों में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्रदान कर रही है।


प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
सैनिक स्कूल में आयोजित ग्रुप स्तरीय अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल के शंकर मेनन सभागार में उत्साह एवं ज्ञानवर्धक वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राजकीय कन्या महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ के प्राचार्य डॉ. गौतम कुमार कुकड़ा रहे। प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों के ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता एवं समसामयिक विषयों की समझ को परखने के लिए कुल सात राउंड आयोजित किए गए। इनमें सामान्य ज्ञान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, रक्षा, श्रव्य-दृश्य, इतिहास एवं भूगोल तथा रैपिड फायर सहित विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए।


कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने 68 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। सैनिक स्कूल रीवा 66 अंकों के साथ द्वितीय तथा सैनिक स्कूल मैनपुरी 53 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का मंच संचालन संयोजक बी. बी. व्यास ने किया, जबकि संगणक की भूमिका गणित के वरिष्ठ अध्यापक राकेश रामपुरिया ने निभाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE