BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2026, 10:21 am
BIG REPORT : नपा ने गांधीनगर और जवाहर नगर में हटाया अतिक्रमण, 2 लाख में सरकारी जमीन के अवैध सौदे की आड़ में किए जा रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई, बंद गुमटियां और कबाड़ सामग्री जब्त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के निर्देश पर मंगलवार, 25 अगस्त को शहर के गांधीनगर और जवाहर नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान गांधीनगर में नाले के किनारे लंबे समय से रखी बंद गुमटियों को हटाया गया। वहीं, सरकारी जमीन के कथित अवैध क्रय-विक्रय की आड़ में किए जा रहे अतिक्रमण को हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जवाहर नगर में कबाड़ एवं अन्य सामग्री डालकर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए सामग्री जब्त की गई।

नगर पालिका का अमला वरिष्ठ लिपिक टेकचंद बुनकर, सहायक राजस्व निरीक्षक महावीर जैन, हेमंत सिसोदिया एवं योगेश टांकवाल के नेतृत्व में जेसीबी और अन्य संसाधनों के साथ सबसे पहले गांधीनगर स्थित नाले के पास पहुंचा। यहां अतिक्रमण की नीयत से लंबे समय से रखी गई बंद गुमटियों को हटाकर नगर पालिका के पुराने परिसर में पहुंचाया गया।

इसी क्षेत्र में करीब 2 लाख रुपए में सरकारी जमीन के कथित अवैध क्रय-विक्रय के बाद पाल लगाकर किए जा रहे अतिक्रमण को भी हटाया गया। नगर पालिका की कार्रवाई से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के प्रयास को विफल किया गया।

इसके बाद टीम अतिक्रमण की शिकायत पर जवाहर नगर क्षेत्र में पहुंची। यहां पुराने कबाड़ और अन्य अनुपयोगी सामग्री डालकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया तथा संबंधित सामग्री जब्त की गई।

सरकारी जमीन के अवैध सौदे से बचने की अपील-
मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने नागरिकों से अपील की है कि वे शासकीय भूमि अथवा अतिक्रमण वाली जमीन के किसी भी प्रकार के क्रय-विक्रय से बचें, ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।

उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो भारी जुर्माने सहित नियमानुसार अन्य कार्रवाई की जाएगी।

दुकानदारों को भी दी चेतावनी-
सीएमओ बामनिया ने शहर के प्रमुख मार्गों पर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों से भी अपील की है कि वे अपनी दुकानों के बाहर फुटपाथ अथवा सड़क तक सामान रखकर यातायात और आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न न करें। ऐसा पाए जाने पर सामान जब्त करने के साथ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE