खरगोन। नर्सिंग कॉलेज के छात्र छात्राओ ने धरना प्रदर्शन के 10 वे दिन मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी और नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल की अर्थी निकाली। लंबित परीक्षा और रिजल्ट सहित डिग्री की मांग को लेकर नर्सिंग स्टूडेंट खरगोन के बिस्टान रोड पर टंट्या मामा भील की मूर्ति के पास धरने पर बैठे है। इस दौरान 4 वर्ष की डिग्री 6 वर्ष में भी अधूरी है। जिसके बाद छात्र छात्राए सड़को पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आज आंदोलन के दौरान छात्र छात्राओं ने मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी और नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल को जगाने के लिये करीब एक किलोमीटर शहर में अर्थी निकालकर अनूठा प्रदर्शन किया।