मंदसौर। शहर में अतिवृष्टि को देखते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों से चर्चा कर बारिश के कारण उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली तथा मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर ने एसडीएम एवं नगर पालिका की टीम को निर्देश दिए कि शहर में कहीं भी जलभराव की स्थिति निर्मित न हो। नालों एवं जल निकासी के मार्गों की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यकता के अनुसार तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अतिवृष्टि के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए और जल निकासी से संबंधित शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाए।