BREAKING NEWS
NEWS : त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में पहुंची फरियाद, कलेक्टर के.. <<     KHABAR : आधार सेवाओं के लिए डाकघरों में लगेगा.. <<     KHABAR : जनता की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान,.. <<     KHABAR : जामा मस्जिद से निकला जश्ने ईद.. <<     KHABAR : शहर में जलभराव से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप,.. <<     KHABAR : खेल मैदान बचाने आप का कल प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : नीमच ने फिर लहराया परचम, 12 स्वर्ण और 8 रजत.. <<     KHABAR : समाजसेवी डॉ. दयाल की सुपुत्री नेहा को.. <<     NEWS : वीरांगना विद्युलता लोधा के बलिदान दिवस पर.. <<     REPORT : जिला पंचायत सीईओ ने जिला चिकित्सालय का.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के गंगरार में चोरों का बड़ा खेल.. <<     BIG NEWS : छोटीसादड़ी से प्रतापगढ़ तक तलाश, आखिर.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति.. <<     रामपुरा में अकीदत और उत्साह के साथ निकला.. <<     खरगोन में अकीदत और उत्साह के साथ निकला भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2026, 1:57 pm
KHABAR : इंदौर में सड़क के गड्ढे में नहीं, कीचड़ में बैठी कांग्रेस, बीजेपी पार्षद के वार्ड में प्रदर्शन, 5 दिन का अल्टीमेटम, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। शहर की बदहाल सड़कों और जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वार्ड नंबर 31 में बॉम्बे हॉस्पिटल के पास सर्विस रोड पर पानी और कीचड़ से भरे गड्ढे में इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे कार्यकर्ताओं के साथ बैठ गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम और बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस ने यह प्रदर्शन बीजेपी पार्षद बालमुकुंद सोनी के वार्ड में किया। पार्टी का आरोप है कि बॉम्बे हॉस्पिटल के पास सर्विस रोड लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उनमें भरा पानी व कीचड़ राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। कांग्रेस ने इसे हादसों का खतरा बताते हुए जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान चिंटू चौकसे ने नगर निगम और बीजेपी परिषद पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता नियमित रूप से टैक्स दे रही है, लेकिन बदले में उसे बेहतर सड़कें मिलने के बजाय गड्ढे, कीचड़ और जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम प्रशासन पर भी शहर की सड़कों की अनदेखी करने के आरोप लगाए।

कांग्रेस ने नगर निगम को 5 दिन का अल्टीमेटम देते हुए मांग की है कि बॉम्बे हॉस्पिटल सर्विस रोड सहित शहर की प्रमुख खस्ताहाल सड़कों के गड्ढों को तत्काल भरा जाए और आवश्यक मरम्मत कराई जाए।

कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने चेतावनी दी कि यदि पांच दिन के भीतर सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी पूरे इंदौर में व्यापक आंदोलन करेगी। अब देखना होगा कि नगर निगम इस अल्टीमेटम के बाद सड़क की समस्या का समाधान करता है या फिर कीचड़ में बैठकर शुरू हुआ यह प्रदर्शन बड़े आंदोलन का रूप लेता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE