BREAKING NEWS
NEWS : त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में पहुंची फरियाद, कलेक्टर के.. <<     KHABAR : आधार सेवाओं के लिए डाकघरों में लगेगा.. <<     KHABAR : जनता की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान,.. <<     KHABAR : जामा मस्जिद से निकला जश्ने ईद.. <<     KHABAR : शहर में जलभराव से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप,.. <<     KHABAR : खेल मैदान बचाने आप का कल प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : नीमच ने फिर लहराया परचम, 12 स्वर्ण और 8 रजत.. <<     KHABAR : समाजसेवी डॉ. दयाल की सुपुत्री नेहा को.. <<     NEWS : वीरांगना विद्युलता लोधा के बलिदान दिवस पर.. <<     REPORT : जिला पंचायत सीईओ ने जिला चिकित्सालय का.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के गंगरार में चोरों का बड़ा खेल.. <<     BIG NEWS : छोटीसादड़ी से प्रतापगढ़ तक तलाश, आखिर.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति.. <<     रामपुरा में अकीदत और उत्साह के साथ निकला.. <<     खरगोन में अकीदत और उत्साह के साथ निकला भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2026, 4:30 pm
NEWS : जुलूस-ए-मोहम्मदी पर बरसे फूल, दस्तारबंदी से हुआ इस्तकबाल, निंबाहेड़ा में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत मिसाल, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

निंबाहेड़ा। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को मुस्लिम समाज की ओर से बस स्टेण्ड स्थित बागवाली मस्जिद से निकाले गए भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी का राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेसजनों द्वारा चित्तौड़ी दरवाज़ा स्थित पुरानी शारदा धर्मशाला के सामने, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा की इलेक्ट्रिक शॉप के सामने पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


जुलूस के पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने फूलों की वर्षा कर अकीदतमंदों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। इस दौरान नात-ए-पाक, जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद और ‘नबी की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा’ के नारों से वातावरण खुशनुमा हो उठा। स्वागत स्थल पर धार्मिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और सौहार्द की ऐसी खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली, जिसने निंबाहेड़ा की समृद्ध गंगा-जमुनी तहज़ीब को जीवंत कर दिया।


काज़ी-ए-शहर सहित इमाम साहेबान की दस्तारबंदी कर किया सम्मान
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राइवाल ने जुलूस-ए-मोहम्मदी में बग्गियों में सवार काज़ी-ए-शहर मोहतरम आली जनाब हाजी आबिद हुसैन साहब सहित जुलूस में शामिल सभी इमाम साहेबान की दस्तारबंदी कर, शॉल ओढ़ाकर एवं गुलपोशी करते हुए आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।


इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह मुबारक अवसर मोहब्बत, इंसानियत, रहमत, भाईचारे, अमन और आपसी सद्भाव का पैगाम देता है। नबी-ए-करीम हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाएं मानवता को प्रेम, करुणा, न्याय और भाईचारे की राह दिखाती हैं। उनके जीवन एवं संदेश से प्रेरणा लेकर समाज में शांति और सौहार्द को मजबूत किया जा सकता है।


गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक सौहार्द की दिखी खूबसूरत तस्वीर
जुलूस के स्वागत के दौरान कांग्रेसजनों एवं मुस्लिम समाज के लोगों के बीच आत्मीय मेल-मिलाप देखने को मिला। पुष्पवर्षा, गुलपोशी एवं सम्मान के इस आयोजन ने निंबाहेड़ा की वर्षों पुरानी सर्वधर्म समभाव, आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब की परंपरा को और मजबूती प्रदान की।


कांग्रेसजनों ने कहा कि निंबाहेड़ा की पहचान सदैव आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के लिए रही है। यहां विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के लोग एक-दूसरे के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहभागी बनकर ‘एकता में अनेकता’ की भावना को साकार करते हैं। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित यह स्वागत कार्यक्रम भी इसी साझा सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता की शानदार मिसाल बना।


जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से किए गए स्वागत एवं सम्मान के लिए कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया। स्वागत स्थल पर ईद मिलादुन्नबी मुबारक, नबी की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा सहित विभिन्न नारों एवं नात-ए-पाक से वातावरण में उल्लास एवं आध्यात्मिकता का संचार होता रहा।


वयोवृद्ध समाजसेवी हाजी कल्लू बा मंसूरी ने किया कांग्रेस नेताओं का अभिनंदन
इस अवसर पर निंबाहेड़ा के प्रबुद्ध एवं वयोवृद्ध समाजसेवी हाजी कल्लू बा मंसूरी ने कांग्रेस के स्टेज पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राइवाल का साफा बंधवाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।


इस आत्मीय सम्मान के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों एवं समाज के लोगों ने सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं और आपसी प्रेम, विश्वास तथा सद्भाव को मजबूत करते हैं।


बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे उपस्थित
स्वागत कार्यक्रम में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राइवाल, जिला कांग्रेस महासचिव नुसरत खान, नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी, मुस्लिम ओकाफ कमेटी सेक्रेटरी खालिक खान, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान, विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग नगर अध्यक्ष एडवोकेट नदीम खान, स्थानीय निकाय विभाग के नगर अध्यक्ष राजेश सांड, राजीव गांधी पंचायती राज विभाग नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल, नगर कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ अध्यक्ष अहमद हुसैन, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष साजन सोनी, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुकेश मेघवाल, शमशू कमर मंसूरी, महासचिव दिग्वेंद्र प्रताप सिंह जादौन, जावेद खान, सचिव धीरज नगरिया, प्रवक्ता रवि जाजपुरा, आईटी सेल संयोजक मोहम्मद अली मंसूरी, नगर कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य उमरद्दीन घोसी,जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रवक्ता आजाद गौरी,स्थानीय निकाय विभाग जिला सचिव शांतिलाल लाड़ना, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रतनलाल अहीर, फरीद खान,सेवादल के नगर महासचिव महावीर पालेचा, सचिव मोहसिन शेख़, पूर्व पार्षद हाजी ईशहार खान, प्रतिनिधि अहमदनूर शाह,हाजी कल्लू बा मंसूरी,बाबू खान मेव, हाजी मामूर खा मेव,फिरोज़ खान मेव, रशीद खान,सन्नू मियां, बिल्ला उस्ताद, पंकज कुमावत,देवीलाल कुमावत,अविनाश मोहनपुरिया, वार्ड अध्यक्ष शरीफुद्दीन मंसूरी, गोविंद गग्गड,अहमद नूर मुल्तानी मुर्तजा अली एवं लक्ष्मणदास बैरागी, अनिल मीणा, इमरान खान,मोहम्मद इशाक मेव,सईद खान,श्रवण आंजना,अमजद मेव, पप्पू मेव,चुन्नू भाई पेंटर, ज़ाहिद खान,समीर खान,वकार अहमद,सुधा जायसवाल, उबैद खान,कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


अमन, चौन और खुशहाली की दुआ के साथ दी मुबारकबाद
कार्यक्रम के समापन अवसर पर कांग्रेसजनों ने निंबाहेड़ा सहित पूरे क्षेत्रवासियों को जश्ने ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद देते हुए क्षेत्र में अमन, चौन, खुशहाली, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द की दुआ की। स्वागत समारोह ने यह संदेश दिया कि निंबाहेड़ा की मिट्टी में सदियों से प्रेम, भाईचारे और सर्वधर्म समभाव की जो परंपरा कायम है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE