BREAKING NEWS
NEWS : त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में पहुंची फरियाद, कलेक्टर के.. <<     KHABAR : आधार सेवाओं के लिए डाकघरों में लगेगा.. <<     KHABAR : जनता की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान,.. <<     KHABAR : जामा मस्जिद से निकला जश्ने ईद.. <<     KHABAR : शहर में जलभराव से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप,.. <<     KHABAR : खेल मैदान बचाने आप का कल प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : नीमच ने फिर लहराया परचम, 12 स्वर्ण और 8 रजत.. <<     KHABAR : समाजसेवी डॉ. दयाल की सुपुत्री नेहा को.. <<     NEWS : वीरांगना विद्युलता लोधा के बलिदान दिवस पर.. <<     REPORT : जिला पंचायत सीईओ ने जिला चिकित्सालय का.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के गंगरार में चोरों का बड़ा खेल.. <<     BIG NEWS : छोटीसादड़ी से प्रतापगढ़ तक तलाश, आखिर.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति.. <<     रामपुरा में अकीदत और उत्साह के साथ निकला.. <<     खरगोन में अकीदत और उत्साह के साथ निकला भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2026, 5:19 pm
KHABAR : महंगाई के विरोध में कांग्रेस का विरोध मार्च, पुतला दहन कर जताया आक्रोश, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में मंगलवार को जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध मार्च निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जवाहर चौक से रैली शुरू की, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विवेकानंद प्रतिमा और सयाजी द्वार पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने महंगाई का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शक्कर, प्याज और चावल सहित खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों के साथ बिजली बिल और बस किराए में हो रही बढ़ोतरी से आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रही है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस ने महंगाई पर तत्काल नियंत्रण की मांग करते हुए कहा कि बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम परिवारों की जेब पर पड़ रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE