नीमच। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय नीमच का आकस्मिक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न वार्डों, आईसीयू एवं इमरजेंसी का निरीक्षण किया तथा भर्ती मरीजों से उपचार और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
सीईओ वैष्णव ने चिकित्सकों एवं स्टाफ को निर्देश दिए कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए और ड्यूटी के दौरान पूरी मुस्तैदी से कार्य करें। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा वार्ड, आईसीयू एवं परिसर में नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मरीजों को आवश्यक दवाइयां, जांच एवं उपचार की सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटिल सहित अन्य चिकित्सक एवं अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा।