नीमच। जिले के अंतर्गत मनासा विधानसभा के क्षेत्र गांव भाटखेड़ी के मुच्छारा परिवार के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. दयाल पाटीदार की सुपुत्री और नीमच के प्रसिद्ध श्री राम हॉस्पिटल के संचालक व आर्थाेपेडिक सर्जन डॉ. यशवंत पाटीदार की धर्मपत्नी नेहा पाटीदार ने समाजशास्त्र एवं समाज कार्य विषय में पीएचडी की उपाधि हासिल की है।इस उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि के साथ ही वह अब डॉ. नेहा पाटीदार के नाम से पहचानी जाएंगी। उनकी इस सफलता से न केवल मुच्छारा परिवार बल्कि समूचे पाटीदार समाज में खुशी की लहर है। परिजनों, समाज के प्रबुद्धजनों और शुभचिंतकों ने डॉ. नेहा को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।