BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2026, 10:36 am
KHABAR : एक शिवलिंग प्रतिदिन अभिषेक मंडली ने उपजेल में कराया श्री सुधारेश्वर महादेव का अभिषेक, कैदियों को दिया ये संदेश, पढे़ अर्पित बोड़ाना की खबर 

Share On:-

तराना। नगर की एक शिवलिंग प्रतिदिन अभिषेक मंडली द्वारा सावन मास के पावन अवसर पर तराना नगर के विभिन्न मोहल्लों एवं कॉलोनियों में स्थित शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के विभिन्न स्वरूपों का प्रतिदिन अभिषेक-पूजन किया जा रहा है। इसी क्रम में लगातार दूसरे वर्ष उपजेल तराना में श्री सुधारेश्वर महादेव का अभिषेक-पूजन सभी कैदी भाइयों के बीच किया गया।

अभिषेक के दौरान मंडली के प्रमुख पंडित राजेश शर्मा गुरुजी ने कैदी भाइयों को जीवन सुधारने का संदेश देते हुए कहा कि अच्छा इंसान बनने के लिए बहुत कुछ करने की आवश्यकता नहीं होती, केवल अपनी बुरी आदतों में सुधार कर लें, तो जीवन स्वयं सुधर जाएगा।

गुरुजी ने भगवान महादेव के समक्ष दक्षिणा के रूप में प्रत्येक कैदी भाई से अपनी एक बुराई छोड़ने और एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। इस पर करीब 28 कैदी भाइयों ने संकल्प लेते हुए आश्वासन दिया कि वे जीवन में अच्छे व्यक्ति बनने का प्रयास करेंगे और अपने बच्चों को भी सद्मार्ग पर चलने की शिक्षा देंगे।

इस दौरान संगीतमय एवं भक्तिमय वातावरण में अभिषेक-पूजन संपन्न हुआ। कैदी भाइयों ने भजन-कीर्तन के साथ भाव-विभोर होकर भगवान शिव की आराधना की और आनंद लिया। मंडली द्वारा नगर की सुख-शांति, समृद्धि एवं विश्व कल्याण की भावना से यह धार्मिक अभियान निरंतर जारी है।

कार्यक्रम में एक शिवलिंग रोज अभिषेक मंडली के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी मंडली के जगदीश प्रजापति ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE