BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2026, 12:03 pm
NEWS : माउंट आबू में निकाय चुनाव से पहले बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, 25 सीटों पर 200 से ज्यादा दावेदार, सरकार बनाने का दावा, पढे़ खबर

Share On:-

माउंट आबू। अरावली की गोद में बसे प्रदेश के प्रमुख पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही भाजपा ने चुनावी तैयारियों को धार देते हुए नगर पालिका में अपनी सरकार बनाने का दावा पेश किया है।


माउंट आबू विधायक समाराम गरासिया, भाजपा सह प्रभारी आवर्धन चारण और भाजपा जिला महामंत्री नितिन बंसल आज माउंट आबू पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए चुनावी रणनीति पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं में जोश भरा।


25 सीटों के लिए 200 से ज्यादा दावेदार
भाजपा नेताओं के मुताबिक नगर पालिका की 25 सीटों के लिए 200 से अधिक लोगों ने पार्टी से टिकट की दावेदारी पेश की है। बड़ी संख्या में आवेदन सामने आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है।


पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार होने के चलते कार्यकर्ताओं में टिकट को लेकर खासा उत्साह है। अब पार्टी नेतृत्व के सामने सबसे बड़ी चुनौती योग्य उम्मीदवारों का चयन करना होगी।


माउंट आबू में भाजपा ने ठोका सत्ता का दावा
भाजपा नेताओं ने अरावली की उच्चतम चोटी गुरु शिखर की गोद में बसे माउंट आबू में नगर पालिका की सत्ता हासिल करने का दावा किया है। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का आह्वान किया।


नामांकन शुरू होने से पहले भाजपा के इस शक्ति प्रदर्शन से माउंट आबू में स्थानीय निकाय चुनाव की सियासत गर्मा गई है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि टिकट वितरण के बाद भाजपा की रणनीति कितनी सफल होती है और नगर पालिका की सत्ता किसके हाथ आती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE