BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2026, 12:16 pm
KHABAR : जलीय जीवों के प्रजनन काल में भी नदी में खुलेआम रेत खनन, ब्यौहारी पुलिस ने 7 माफियाओं पर कार्रवाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां की जब्त, पढे़ खबर

Share On:-

शहडोल। बारिश के मौसम में जब नदी-नालों में जलीय जीवों का प्रजनन काल होने के चलते रेत उत्खनन पर रोक है, वहीं शहडोल में रेत का ठेका नहीं होने का फायदा उठाकर रेत माफिया नदी की छाती छलनी करने में जुटे हैं। ब्यौहारी की समर्धिन नदी में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर 7 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त रेत के कारोबार से जुड़े 7 लोगों पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ.  संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अवैध खनन, रेत परिवहन और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम रैकरा स्थित समर्धिन नदी घाट पर अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देश में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस ने मौके से रेत उत्खनन एवं परिवहन में इस्तेमाल की जा रही कुल 7 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं, जब्त वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। मामले में संबंधित 7 आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की है।


जब्त वाहनों में न्यू सोल्ड स्वराज, स्वराज, महिंद्रा युवो और जॉन डियर सहित अलग-अलग कंपनियों के ट्रैक्टर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक नरेंद्र उपाध्याय, अनिल सिंह, बिलाल खान सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बरसात में नदी से रेत निकालने पर प्रतिबंध के बावजूद चल रहे इस खेल पर पुलिस की कार्रवाई ने अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया है।


वहीं इस मामले में ब्यौहारी थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि समधीन नदी से रेत का उत्खनन कर परिवहन का सूचना पर 7 ट्रेक्टर ट्राली जब्त कर 7 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE