BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2026, 1:28 pm
KHABAR : हिंदू समाज के आह्वान पर आधी रात को जुटे हजारों लोग, अनंत चतुर्दशी पर सामूहिक रूप से निकलेगा चल समारोह, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। शहर में हिंदू समाज द्वारा मात्र ढाई घंटे पहले किए गए आह्वान पर आधी रात 12 बजे त्रिवेणी मुक्तिधाम के बाहर हजारों की संख्या में लोग एकत्र हो गए। इस आपात बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाले धार्मिक चल समारोह अलग-अलग निकलने के बजाय सामूहिक रूप से एक साथ निकाले जाएंगे। समाजजनों ने इस चल समारोह में एक लाख से अधिक लोगों के सड़कों पर उतरने का आह्वान किया है। इसके साथ ही 6 सितंबर को जेएमडी पैलेस में एक विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।


पुलिस बल रहा तैनात, भाजपा नेता भी आए नजर
आधी रात को हजारों लोगों के जुटने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। एहतियात के तौर पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इस बैठक में प्रमुख हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भी उपस्थित रहे। राजनीति


ईद मिलादुन्नबी जुलूस की प्रतिक्रिया से जोड़ा जा रहा मामला
हिंदू समाज की इस एकजुटता को बीते दिन ईद मिलादुन्नबी पर निकले जुलूस की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। शहरवासियों के अनुसार, जुलूस में अत्यधिक संख्या में डीजे शामिल किए गए थे, जिनकी ध्वनि मानक सीमा से कहीं अधिक (117 डेसिबल तक) थी। तेज आवाज के कारण करीब 6 घंटे तक पूरा शहर परेशान रहा। सोशल मीडिया पर जनता और पत्रकारों के विरोध के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 डीजे संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर डीजे जब्त किए।


पूर्व पार्षद नासिर कुरैशी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
उल्लेखनीय है कि मुस्लिम समाज की ओर से डीजे न बजाने की अपील के बावजूद यह स्थिति बनी, जिसके अत्यधिक शोर के कारण जुलूस में शामिल 6 बार के पूर्व कांग्रेसी पार्षद नासिर कुरैशी को दिल का दौरा पड़ गया और उनका निधन हो गया। इसी पूरे घटनाक्रम के बाद शहर में हिंदू समाज की यह बड़ी बैठक आयोजित हुई।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE