BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2026, 1:46 pm
KHABAR : नेपाल में भूस्खलन-बाढ़ की त्रासदी पर बागेश्वर सरकार ने जताया दुख, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले-पूरा भारत नेपाल के साथ, राहत सामग्री व मेडिकल टीम भेजने का ऐलान, पढे़ खबर

Share On:-

खजुराहो। पड़ोसी देश नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण मची भयानक तबाही पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में पूरा भारत और बागेश्वर धाम परिवार नेपाल के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।


हृदयविदारक घटना से मन दुखी
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने संदेश में कहा, “नेपाल में दैवीय प्रकोप के कारण जो विचित्र और भयानक त्रासदी आई है, उसे देखकर हमारा हृदय छलनी हो गया है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं, कई घर तबाह हो गए और परिवार के सदस्य बह गए। यह बेहद ही हृदयविदारक घटना है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सभी को यह दुख सहन करने का संबल दे और पीड़ितों की रक्षा करे।”


राहत-बचाव और मेडिकल टीम भेजने के निर्देश
बागेश्वर सरकार ने नेपाल स्थित बागेश्वर धाम मंडल को तुरंत धरातल पर उतरकर सेवा और राहत कार्यों में जुटने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि बागेश्वर धाम (गढ़ा) से भी सेवादारों और सदस्यों की एक विशेष टीम जल्द ही नेपाल पहुंचेगी। यह टीम प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य के साथ-साथ राहत सामग्री, भोजन और आवश्यक मेडिकल व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएगी। “नेपाल में जो यह विचित्र त्रासदी आई है, उसको देखकर हमारा हृदय छलनी हो गया है। पूरा भारत और बागेश्वर धाम परिवार इस दुख की घड़ी में नेपाल के साथ खड़ा है। बागेश्वर मंडल तुरंत राहत, सेवा सामग्री और मेडिकल व्यवस्था के साथ सेवा में जुट जाए, गढ़ा धाम से भी जल्द टीम भेजी जा रही है।”

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE