मंदसौर। आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 27 अगस्त को करनी इंटरनेशनल विद्यालय मंदसौर के छात्र-छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। विद्यार्थियों ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को मिठाई खिलाकर रक्षा सूत्र बांधा।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के साथ पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल एवं वायडी नगर थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय को भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने राखी बांधी। विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों के इस आत्मीय पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान पुलिस और विद्यार्थियों के बीच भाई-बहन के स्नेह एवं विश्वास की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।
पुलिस और बच्चों के बीच दिखा अपनापन
रक्षाबंधन के इस आयोजन ने पुलिस और आमजन के बीच भावनात्मक जुड़ाव का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों को अपना भाई मानकर रक्षा सूत्र बांधा, वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों के प्रति स्नेह व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जनता से सवालरू पुलिस और बच्चों के बीच भाई-बहन के इस आत्मीय रिश्ते को लेकर आपकी क्या राय है?