नीमच। महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी द्वारा ‘स्वस्थ शिशु, देश का भविष्य’ कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय के दोनों मेटरनिटी वार्डों में नवजात शिशुओं को बेबी किट वितरित की गई। इस दौरान नवजातों की माताओं को शिशुओं की उचित देखभाल एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई।
संस्था की अध्यक्ष रजिया अहमद ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल एपेक्स की गतिविधियों के अंतर्गत संस्था द्वारा प्रत्येक माह नवजात शिशुओं के लिए बेबी किट का वितरण किया जाता है। प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम में आवश्यक सावधानियों का पालन करते हुए सीमित संख्या में महिला सदस्यों ने किट वितरित की।
कार्यक्रम में डिप्टी डायरेक्टर वूमन्स इंपावरमेंट आशा सांभर, ऊषा जैन सहित जिला चिकित्सालय के स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया।