भोपाल। नेपाल में आई आपदा के बीच मध्यप्रदेश सरकार ने वहां फंसे प्रदेशवासियों की सहायता के लिए नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल में उत्पन्न स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने नागरिकों के साथ खड़ी है और उनकी सुरक्षित वापसी एवं सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
राज्य सरकार द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से नेपाल में फंसे मध्यप्रदेश के नागरिकों और उनके परिजनों को आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए हेल्पलाइन, व्हाट्सऐप नंबर और ई-मेल जारी किए गए हैं।
नेपाल में फंसे नागरिक या उनके परिजन सहायता एवं जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-26772005, व्हाट्सऐप नंबर 9818963273 तथा ई-मेल [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों के कल्याण एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और आवश्यकता के अनुसार सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।